BHILWARA

बिजोलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-मोपेड भिड़ंत में दो युवकों की मौत



बिजोलिया। कस्बे के मोक्ष धाम के निकट पार्श्वनाथ रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सड़क पर चारों ओर खून फैल गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कस्बा स्थित अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक गोविंदपुर गांव के निवासी थे और बिजोलिया से उपचार करवाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मोक्ष धाम के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई ।मृतकों में एक की पहचान सोजी राम भील के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!