BHILWARA

बिजोलिया के नजदीक राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस खाई में गिरी, 25 घायल



भीलवाड़ा। जिले के कांस्या क्षेत्र स्थित राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगोली से भीलवाड़ा की ओर आ रही यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल मध्यप्रदेश के सिंगोली स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है।

चूंकि हादसा मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में हुआ, इसलिए सिंगोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ बस की तकनीकी स्थिति और चालक से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!