BHILWARA

*भारत विकास परिषद, शाखा भोजरास में 64वा स्थापना दिवस मनाया*




भीलवाडा फोकस (गोपाल उचेनिया)। भारत विकास परिषद, शाखा भोजरास के तत्वावधान में  *ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, भोजरास* में _स्थापना दिवस_ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात *15 जरूरतमंद बच्चों को कॉपी वितरित* की गईं। साथ ही “एक व्यक्ति एक पौधा” अभियान के तहत *पौधा वितरण* भी किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* 
भारत विकास परिषद के *अध्यक्ष अशोक अजमेरा *, *सचिव अशोक मानावत*, *पूर्व अध्यक्ष भंवर ट्रेलर*, *जय सिंह साहू*, *भैरव नाथ*, *हेमराज खारोल*, *जगदीश टेलर *श्रवण गुर्जर अशोक मेवाड़ा* सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने एवं अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव अशोक मानावत ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!