सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में शनिवार को चारभुजानाथ की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई । भंवर लाल जाट ने बताया कि चारभुजानाथ की शोभायात्रा दोपहर सवा दो बजे चारभुजा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई जो बालक देवजी, माताजी, बादलिया श्याम देवनारायण, तेजाजी मंदिर होते हुए गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, इस दौरान पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा की स्वागत किया । महिलाएं भजनों पर नाचती गाती हुई चली । चारभुजानाथ, सांवरिया सेठ, ढे़लाणा श्याम के जयकारों का जयघोष किया । आयोजक स्थल पर आरती की गई । भक्तों ने चारभुजानाथ से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इस दौरान देवा जाट, सुखा जाट, उदयलाल जाट, लालाराम जाट, नंदराम दास, भंवर दास वैष्णव, भैरुलाल जाट, देबीलाल सुवाणा, देवबक्ष जाट, रामलाल जाट, शंकरलाल जाट, भैरु सिंह, शम्भू जाट, दौलतराम जाट, शान्ति लाल वैष्णव, नारायण जाट, सांवरमल वैष्णव, दिनेश जाट, गणेश, संजय, राहुल, मनीष, सोनू, अभिषेक, धर्मराज आदि कई मौजूद रहे ।
