सांप को बचाने के प्रयास में दो बाइक टक्कर, दंपति सहित चार घायल

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कोटड़ी रोड़ पर शनिवार शाम को सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के प्रयास में दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें दंपति सहित चार घायल हो गए । दोनों बाइक सवार चलाणिया भेरुनाथ के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाईपुर से कोटड़ी रोड़ प‌‌र जित्यास मार्ग के पास चलने भेरुनाथ जा रहे बाइक सवार कि आगे चल रही बाइक के सामने अचानक सड़क पर सांप आ जाने पर बाइक सवार ने बाइक रोक दी इस पर पीछे से आ रही बाइक आगे चल रही है बाइक से टक्कर हो गई

जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को सवाईपुर चिकित्सालय लेकर आए जहां बंदा का राजपुरा, बेगूं निवासी राजेश पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष व पत्नी सरिता वैष्णव उम्र 23 वर्ष तथा बिहारीपुरा, मांडलगढ़ निवासी मीनाक्षी ओड़ उम्र 6 वर्ष व भंवर ओड़ उम्र 25 वर्ष घायल हो गए, घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जहां से राजेश बैरागी को भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया, अन्य तीनों को छुट्टी दे दी ।।