मांडलगढ़ । धर्मशाला समिति के मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि राजस्थान के लगभग दस जिलों के एवं चार प्रदेशों( राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र )के लगभग 120 गांवो (दस दर्जन) के लगभग 1950 मतदाता (सदस्य) मतदान कर धर्मशाला की नयी नौ सदस्यीय कार्यकारणी का गठन करेंगे । नयी कार्यकारिणी लगभग 120 सदस्यों की कार्यसमिति (कार्यकारी मण्डल ) का मनोनयन करेंगे यह कार्यकारिणी अगले तीन वर्ष के कार्यकाल तक धर्मशाला समिति का क्रियान्वयन कर विकास करेंगे । यह धर्मशाला माण्डलगढ़ विधानसभा क्षैत्र की सबसे बड़ी होकर माहेश्वरी समाज की लेकिन सभी समाजों के मांगलिक, वैवाहिक, धार्मिक कार्यों के उपयोग मे आती । सबसे अच्छी बात यह की इस महगांई के दौर सबसे सस्ती हैं जहाँ रिसोर्ट, होटलों का लोग लाखों रूपया किराया चुकाते वहीं इस धर्मशाला का किराया दो दिन का मात्र पन्द्रह हजार रूपये हैं निर्वाचित माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी समाज से भामशाहों से राशी एकत्र कर धर्मशाला का विकास करवाते । वर्तमान मे धर्मशाला मे 22 कमरे तीन होल निर्मित हैं जिसमें से लगभग 10 कमरों मे शौचालय स्नानागार अटेच हैं और लगभग आठ कमरे एवं एक होल वातनूकुलित हैं सिंगोली श्याम मेवाड़ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं जहां सिंगोली श्याम चारभुजनाथ का प्रसिद्ध काफी प्राचीन मंदिर हैं वर्तमान मे पांच सदस्यों की समिति इस धर्मशाला की देखरेख ,विकास के का म देखती हैं वर्तमान समिति मे अध्यक्ष घनश्याम राठी बड़लियस,उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण भीलवाड़ा , मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा माल का खेड़ा, कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी बरून्दनी, सयुंक्त मंत्री शिवनारायण काबरा आकोला पदाधिकारी हैं धर्मशाला के कार्य की अधिकता एवं चहुंमुखी विकास एवं सभी क्षैत्र को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए धर्मशाला समिति ने पांच पदों से बढ़ाकर नौ पदाधिकारी निर्वाचित कराने का निर्णय लिया है
