दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की समीक्षा बैठक

BHILWARA
Spread the love



(भीलवाड़ा जिले से पहुंचे गौ भक्त )

गंगापुर 
(दिनेश लक्षकार)

  देश की राजधानी दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की अखिल भारतीय समीक्षा बैठक परम संरक्षिका गौ माता एवं नन्दी बाबा की अध्यक्षता मे  गोल्डन एप्पल बैंक्वेट, पुलिस लाईन पीतमपुरा दिल्ली में आज दीप प्रज्वल के साथ शुरू हुई l मलूक पीठ के पीठाधीश राजेंद्रदास महाराज ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए भारत के सभी राज्यों के 790 जिला, संभाग एवं राज्य प्रभारियों को पवित्र अभियान की जानकारी दी l समीक्षा बैठक में सभी राज्यों के संत महात्माओं सहित भीलवाड़ा जिले से अभियान के जिला प्रभारी जगदीश तेली के साथ भंवर खारोल, तुलसी जाट, दुर्गेश बैरवा,शिव सहित अनेक गौभक्त पहुंचे l
बैठक में प्रथम एवं द्वितीय चरण की सफलता के साथ ही तृतीय चरण राज्यों के राजधानी पर  दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र की रूपरेखा तय की गई l