NQAS टीम पहुंची बाकरा उप स्वास्थ्य केंद्र, व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

शक्करगढ़
उप स्वास्थ्य केंद्र बाकरा में शनिवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत बाह्य मूल्यांकन टीम पहुंची। मूल्यांकन के लिए पहुंचे डॉ. अमित शुक्ला और डॉ. शमा परवीन ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और रिकॉर्ड की जांच की सीएचओ अनीता गुर्जर ने बताया कि टीम ने केंद्र पर साफ-सफाई, आवश्यक संसाधन, रिकॉर्ड संधारण, मरीज सुविधाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की स्थिति को गुणवत्ता मानकों के आधार पर परखा। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहे
NQAS मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता को निर्धारित मानकों पर परखना और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।
टीम के पहुंचने पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा, टिटोड़ा जागीर पीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक झंवर, एएनएम निर्मला मीणा, सोना मीणा सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने स्वागत एवं सम्मान किया। अधिकारियों ने टीम को केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी



