Bhilwara News

युवा विरासत महोत्सव के तहत बिजौलिया में भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विजेता विद्यार्थियों का किया सम्मान

बिजौलिया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत बिजौलिया के संस्कार स्कूल एवं सरस्वती स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिजौलिया ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमंत भदौरिया एवं शेखर वैष्णव का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्कार स्कूल के डायरेक्टर आदर्श सोनी, दिनेश जी, राम पांचाल, माधव, कविता विजयवर्गीय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

युवा विरासत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों के विचारों से परिचित कराना है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज मीणा ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में सहायक होते हैं।

अंत में आयोजकों ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!