Bhilwara News

विश्व शांति और नगिना देवी की स्मृति में ब्राह्मण मोहल्ले में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित

गणपति वंदना से हुआ शुभारंभ, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
विश्व शांति एवं स्वर्गीय नगिना देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार रात्रि को ब्राह्मण मोहल्ले में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश ओझा ने गणपति वंदना के साथ किया। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से माहौल भक्तिमय हो गया।

सुंदरकांड पाठ में सतीश सोमानी, मुरली गट्टाणी, उमाकांत भट्ट, राधाकृष्णन प्रजापत, शिव प्रकाश भट्ट, अनिल आशावा, राकेश सोनी, नंदकिशोर सोमानी, दुर्गेश भट्ट बाबू बजरंगी तेली दिनेश सारस्वत, जगदीश सालवी एवं माधूलाल किर सहित श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में विश्व शांति एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!