Bhilwara News

सवाईपुर चौकी पुलिस की अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

सवाईपुर ( सावर वैष्णव ):-

अवैध बजरी खनन की रोकथाम को लेकर सवाईपुर चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाने लाकर मामला दर्ज किया । चौकी दिवान शिवराज चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया । चौकी पुलिस ने रविवार सुबह खरेड़ गांव के पास से गुजर रही मेवाड़ की गंगा बनास नदी में से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध बजरी खनन करते हुए जप्त किया । वहीं दूसरी कार्रवाई रविवार शाम को कंवलियास गांव के पास से गुजर रही कोठारी नदी में दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों से अवैध बजरी खाली कर भागने का प्रयास कर रहे थे, इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा गया, वही अवैध बजरी परिवहन करने के मामले दर्ज कर माइनिंग विभाग को इसकी सूचना दी, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!