Bhilwara News

हमीरगढ़ में 20 नवंबर को मनाया जाएगा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, छप्पन भोग लगाकर होगा प्रसाद वितरण

हमीरगढ़(राजाराम वैष्णव) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के चौक, हमीरगढ़ में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
देव उठनी ग्यारस के इस अवसर पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात विधि-विधान से आरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।


श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 20 नवंबर, शुक्रवार को शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। मंडल के सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!