BHILWARA
बिजोलियां व आसपास के कई गांवों में 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

बिजोलियां। 132 केवी जीएसएस बिजोलियां पर 30 अगस्त को विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य उपकरणों के मरम्मत व रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इस कारण बिजोलियां कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ललित मेवाड़ा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बिजोलियां से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों तथा 33/11 केवी जीएसएस बिजोलियां, सलावटिया, उमाजी का खेड़ा, भोपतपुरा, रिको, चांदजी की खेड़ी, कास्या, आट सहित सभी संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति 30 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगी।



