BHILWARA

शाहपुरा में लोक अदालत का हुआ आयोजन



शाहपुरा  राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- अपर जिला एवं सेशन न्यायालय शाहपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का शुभारंभ माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया सानिया हाशमी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान द्वारा किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, वैवाहिक विवाद, दीवानी एवं आपराधिक शमनीय वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा जल-कर संबंधी प्रकरण आदि प्रमुख रहे।
आयोजन के दौरान बैंच प्रथम मे कुल 184 वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर किया गया। निस्तारित वादों से पक्षकारों को  रु. 3 करोड़ 38 हज़ार का अवार्ड पारित हुआ। इसके साथ ही बैंको व बिजली संबंधित विवादों 22 प्रकरणो मे लगभग 40 लाख का अवार्ड पारित हुआ।


इस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को शीघ्र, सस्ता एवं संतोषजनक न्याय प्राप्त हुआ।
माननीय अध्यक्ष महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक अदालतें न केवल न्याय प्रणाली के बोझ को कम करने में सहायक हैं, बल्कि यह पक्षकारों को आपसी विवाद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त करने का अवसर भी प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी उपस्थित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी लोक अदालत के प्रति अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस दौरान लोक अदालत सदस्य अधिवक्ता अंकित शर्मा एवं अन्य अधिवक्तागण अनिल शर्मा, नमन ओझा, आशीष पालीवाल, हितेश शर्मा, एवं कर्मचारीगण श्री सुधीर उपाध्याय, सर्वेश्वर मेघवंशी, कैलाश जांगिड़, नवीन महावर, शिवराज धाकड़, रोनक सोनगरा,भंवर शर्मा व अन्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!