BHILWARA

सुरास विद्यालय के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के सुरास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थियों का हॉकी में राज्य स्तर पर चयन हुआ । जिसे लेकर ग्रामीणों व हॉकी खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है । प्रधानाचार्य अनुपम उपाध्याय ने बताया कि हाल ही संपन्न हुई 69 वीं जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 17 वर्ष छात्र में राहुल बलाई कक्षा 10 और 17 वर्ष छात्रा में मीनाक्षी बलाई कक्षा 10 का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ ।

शारीरिक शिक्षक हरगोविंद जीनगर ने बताया कि राहुल राउमावि शिवपुर, करेड़ा व मीनाक्षी राउमावि डोहरिया में 23 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले पूर्व प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे । इसके बाद 69 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए राहुल शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू राउमावि पदमपुर, श्रीगंगानगर और मीनाक्षी पीएमश्री राउमावि रिंगस, सीकर में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!