BHILWARA

जहाजपुर–त्रिवेणी राज्य मार्ग 134 पर हादसा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

विक्रम सिंह @काछोला

काछोला शुक्रवार दोपहर को जहाजपुर–त्रिवेणी राज्य मार्ग 134 पर धामनिया के निकट एक बड़ा हादसा टल गया। टाइल्स से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोटें आईं, गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर राजमार्ग पर बने गहरे खड्डों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इसी मार्ग पर कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी सार्वजनिक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ही खड्डों की मरम्मत कर सड़क को सुगम बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!