मांडलगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार में आज विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के साथ जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक ने बाजार में दुकानदारों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएं सुनते हुए हुए जीएसटी की दरों में हुई कटौती के फायदों से अवगत कराते हुए संवाद स्थापित किया।

खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से कई वस्तुओं एवं दैनिक उपयोग की सामग्री पर जीएसटी की दरों में कमी की है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को सस्ते दामों में सामान मिलने और व्यापारियों को बिक्री बढ़ने के रूप में मिलेगा।

विधायक खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी लाभ होगा। उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के सामान पर सीधी बचत मिलेगी, जिससे बाजार में रौनक बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पार्षद अनीता सुराणा, ईश्वर चांवरिया, लादूलाल खटीक, नीलकमल पटवा, पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक, मनोज सनाढ्य, जगदीश सहित भाजपा जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।