BHILWARA

46 घंटे बाद मिला बनास नदी से गोपाल का शव, SDRF ने चलाया तलाशी अभियान


विक्रम सिंह @काछोला

पारोली काछोला थाना क्षेत्र के मध्य चैनपुरा स्थित बनास नदी की पुलिया पर सोमवार को हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया पुलिया पर दो युवक  मोटरसाइकिल सहित नदी पार कर रहे थे कि मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और देखते ही देखते दोनों पानी में बह गए घटना के बाद से ही SDRF टीम व पारोली काछोला शक्करगढ़ थाना पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई थीं

घटना में गड़बोदिया निवासी गोपाल और गड़बोदिया के ही रामनिवास रैगर बह गए थे मंगलवार दोपहर को रामनिवास रैगर का शव बरामद हो गया था, लेकिन गोपाल का कोई पता नहीं चल पाया आखिरकार 46 घंटे की मशक्कत और गोताखोरों की लगातार तलाशी के बाद बुधवार को गोपाल दरोगा का शव घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर अभयपुर घाटा के पास मिला


जानकारी के अनुसार दोनों युवक सोमवार को पारोली से नई मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव लौट रहे थे चैनपुरा पुलिया को पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक सहित पानी में बह गए
सूचना मिलते ही पारोली काछोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों ने भी पूरी तन्मयता से खोजबीन में सहयोग दिया। मंगलवार को जहां एक युवक का शव मिल गया, वहीं दूसरे युवक की तलाश बुधवार को पूरी हो सकी



पारोली थाना प्रभारी प्रभाति लाल मीणा ने बताया कि SDRF की टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया गोपाल दरोगा का शव शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अभयपुर घाटा के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया
इस दर्दनाक हादसे से गड़बोदिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बरसात के दिनों में पुलिया पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!