BHILWARA

*माहेश्वरी वूमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब ने किया ट्रैकिंग का आयोजन*


स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को अधिक से अधिक किया जागरूक, योग तथा मेडिटेशन के इंपॉर्टेंस की दी जानकारी

*भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)* माहेश्वरी वूमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गुरूवार को ट्रैकिंग का आयोजन स्मृति वन में किया गया। चेयरपर्सन निशा सोनी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती नगर अध्यक्ष सुमन सोनी के आतिथ्य में स्मृति वन में हरी झंडी दिखाकर किया गया। ट्रैकिंग पर जाने के लिए कार्यक्रम को-ऑर्डिनेट किया आशिमा डाड ने डायरेक्टर आफ एडमिनिस्ट्रेशन सोनल माहेश्वरी के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक और योग तथा मेडिटेशन के इंपॉर्टेंस को बताते हुए यह ट्रैकिंग का कार्यक्रम आज रखा गया

जिसमें महिलाओं ने खूब इंजॉय किया।  डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस कल्पना सोमानी के अनुसार ट्रैकिंग का आनंद लेते हुए महिलाओं ने कहा कि आज का यह अनुभव हमारे लिए बहुत ही अच्छा रहा है और सुबह की ताजा हवा और योग करने से मनुष्य का मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं और और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्यो ने ख़ूब आनंद उठाया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!