BHILWARA

पंडित और पंछी गैंग से जुड़े 8 युवक गिरफ्तार


बिजोलिया। थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय गैंग संस्कृति पर सख्त कार्रवाई करते हुए पंडित और पंछी गैंग से जुड़े आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक सोशल मीडिया पर गैंग के नाम से पेज बनाकर उन्हें फॉलो कर रहे थे और लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

👇 वीडियो देखे 👇



यह कार्रवाई थानाधिकारी उगमाराम सैनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।

पुलिस ने थाना क्षेत्र में दबिश देकर गैंग से जुड़े कुल 8 गैरसाइलानों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इनमें पंडित गैंग को फॉलो करने वाले  रणजीत अहीर (30) निवासी तिलस्वा, राजू वैष्णव (29) निवासी सलावटिया, नारायण उर्फ कालू गुर्जर (24) निवासी सलावटिया शामिल हैं।


वहीं पंछी गैंग को फॉलो करने वाले
निर्मल खटीक (23) निवासी बाणियों का तालाब,सुरेंद्र उर्फ मणु कंजर (23) निवासी छोटी बिजोलिया,मोनू दरोगा (27) निवासी छोटी बिजोलिया,हरिशंकर धाकड़ (28) निवासी बड़वा,और रतन सिंह भाट (30) निवासी रावों का खेड़ा, हाल चांदजी की खेड़ी शामिल हैं।

थानाधिकारी उगमाराम सैनी ने बताया कि ये युवक सोशल मीडिया पर गैंग पेज फॉलो कर खुद को उनसे जुड़ा दिखाने और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर संभावित असामाजिक माहौल बनने से रोका।

सैनी में बताया की पुलिस का मकसद क्षेत्र को भयमुक्त और सुरक्षित बनाना है। ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!