धनतेरस से होगा शुरू काछोला का ऐतिहासिक दीपावली मेला महोत्सव

BHILWARA
Spread the love


सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत — क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल

विक्रम सिंह @काछोला

भीलवाड़ा जिले के काछोला क्षेत्र में दीपावली पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी दशदिवसीय ऐतिहासिक दीपावली मेला महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ किया जाएगा। यह मेला धनतेरस के शुभ अवसर से प्रारंभ होकर दस दिनों तक चलेगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे


ग्राम पंचायत काछोला के प्रशासक रामपाल बलाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा और पेयजल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मेला उद्घाटन मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं पंचायत समिति प्रधान जितेंद्र कुमार मूंदड़ा प्रशासक रामपाल बलाई द्वारा फीता काटकर किया जाएगा इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी।


काछोला का यह दीपावली मेला सैकड़ों वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और इसे क्षेत्र की लोक संस्कृति, आस्था और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक माना जाता है। मेले में झूले, व्यापारिक दुकानें, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, मिठाइयों के स्टॉल और पारंपरिक लोकनृत्य-संगीत कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे
मेले के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो
ग्रामवासियों में मेला को लेकर भारी उत्साह है दीपावली के इस पर्व पर आयोजित यह मेला न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक एकता और परंपराओं को सहेजने का भी माध्यम हे