BHILWARA

बाकरा में स्मार्ट स्टेप पुस्तकालय का शुभारम्भ ,ग्रामीण शिक्षा में बदलाव की नई पहल


शक्करगढ़

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बाकराँ गांव में स्मार्ट स्टेप पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह पुस्तकालय न केवल बाकराँ गांव बल्कि आस-पास के पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन का केंद्र बनेगा कार्यक्रम में शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में पीईओ सोजीराम मीणा (पीएम श्री रा.उ.मा.वि. बाकराँ), रामलाल रैगर (पीईओ टिटोड़ा), रामेश्वर मीणा (पीईओ शक्करगढ़), शिवराज मीणा (पीईओ राजगढ़), धर्म चंद  मीणा (पीईओ किशनगढ़), केनपाल मीणा (पीईओ अमरगढ़), राष्ट्रीय कवि एवं व्याख्याता राजकुमार बादल, नर्सिंग ऑफिसर रमेश मीणा एवं अंजनी शर्मा, वार्ड पंच सत्यनारायण सेन, राकेश खटीक (भूतपूर्व सरपंच, , वार्ड पंच रामनारायण मीणा और मीणा अभिमन्यु बाल विद्या मंदिर के संचालक रामसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकराँ के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट स्टेप पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा — जैसे फ्री वाई-फाई, वातानुकूलित एवं साउंडप्रूफ अध्ययन कक्ष, प्रीमियम सीटिंग, चार्जिंग प्वाइंट्स, शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी सुरक्षा, समाचार पत्र-पत्रिकाएं और छात्राओं के लिए अलग सीटिंग व्यवस्था। साथ ही एक्सपर्ट टॉक, फ्री करियर काउंसलिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग जैसी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध रहेंगी कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मनीष राज बादल ने प्रभावशाली ढंग से किया।

अतिथियों ने कहा कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक सुनहरा कदम है। यह पुस्तकालय निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!