केबल चोरों का गिरोह गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा। जिले की बनेड़ा थाना पुलिस ने केबल चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में कुओं और ट्यूबवेलों से बिजली के केबल चोरी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने मांडल, रायला और सदर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।


पुलिस ने कार्रवाई बनेडा थानाधिकारी मुलचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने बताया की 30 अक्टूबर को मानपुरा निवासी जगदीश गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसके खेत के कुएं से करीब 400 फीट लंबी केबल चोरी हो गई है। बाद में महुआखुर्द और बरण से भी इसी तरह की चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।


टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के साथ पुराने अपराधियों से पूछताछ की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने मामले में  राधेश्याम पिता गणपत भील (20) निवासी महुआखुर्द, शिवराज पिता गणपत भील (25) निवासी महुआखुर्द और सुरेश पिता शंकर भील (28) निवासी महुआखुर्द को गिरफ्तार किया है ।

तीनों ने जिले के कई क्षेत्रों में केबल चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी 15 से 20 दिन के अंतराल में विभिन्न गांवों में जाकर केबल निकालते थे और उसे बेचकर खर्च चलाते थे।