SIR प्रशिक्षण एवं आगामी चुनावों को लेकर होगी चर्चा, विधायक गोपाल खंडेलवाल रहेंगे उपस्थित
महुआ (महावीर वैष्णव)। भारतीय जनता पार्टी मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल एवं महुआ मंडल की संयुक्त बैठक कल, रविवार को सुबह 10:30 बजे त्रिवेणी संगम स्थित साहू (तेली) समाज की धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि बैठक में SIR प्रशिक्षण एवं आगामी चुनावों की तैयारियों पर महत्वपूर्ण सांगठनात्मक चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर BLA-2 एवं बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होगा।
बैठक में प्रदेश या जिला संगठन से SIR प्रशिक्षण के वक्ता उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस बैठक में दोनों मंडलों के वरिष्ठ नेता (पूर्व एवं वर्तमान), जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, महुआ मंडल के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सेवा पखवाड़ा संयोजक एवं सह-संयोजक, टोली-मंडल संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान टोली, तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक व सह-संयोजक सहित अनेक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
