BHILWARA

स्कूल में छात्रों ने किया पौधारोपण, ली सुरक्षा की जिम्मेदारी


माण्डलगढ़। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम योजनार्थ नगरपालिका क्षेत्र में जापरपुरा ग्राम की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में छात्रों व स्कूल स्टाफ द्वारा छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शीला खटीक ने इस मौके पर छात्रों को सम्बोधन में पेड़-पौधों की महत्ता बताते अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे ही धरती पर जीवन की आधारशिला है इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

धरती पर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने एवं प्रदूषण नियंत्रण करने में पेड़ महती भूमिका का निर्वहन करते है। ऐसे में सभी अपनी जिम्मेदारी को गम्भीरता से लेते हुए जहां सम्भव हो अधिकाधिक पेड़ लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान के तहत आम, आंवला, नीम, पीपल, सागौन, अशोक जैसे फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्य के दौरान विद्यालय स्टाफ से अनिता जीनगर,सीमा मीणा,समाजसेवी रामकन्या तेली सहित विद्यालय प्रबंध समिति की साथी महिलाएं मौजूद रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!