BHILWARA

108 इमरजेंसी डिपार्मेंट मेडिकल, पुलिस, फायर , जीवीके ई एम आर आई ग्रीन हेल्थ सर्विस जयपुर द्वारा बेस्ट पायलट को राज्य स्तर से जिले में स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ?



जयपुर..
राजस्थान सरकार के द्वारा 108 एंबुलेंस जीवन वाहिनी संचालित कि जा रही है जिसमें पायलट दिवस पर भीलवाड़ा जिले में  108 इमरजेंसी डिपार्मेंट जीवीके ई एम आर आई ग्रीन हेल्थ सर्विस जयपुर द्वारा भीलवाड़ा में जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा द्वारा एवं स्टेट हेड मधुसूदन भोमिया प्रोग्राम मैनेजर गौरव कुमार त्रिपाठी जिला इंचार्ज ईएमई अनिल गोड़ भूपेश शर्मा द्वारा जिला स्तर पर बेस्ट पायलट के रूप में 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत मांडल को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है ?
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ………. एंबुलेंस की सायरन की आवाज सिर्फ आवाज नहीं होती , किसी की उम्मीद, किसी मां की दुआ, किसी परिवार की आखिरी आस होती है, जब पूरी दुनिया सो रही होती है तब एंबुलेंस पायलट किसी अनजान की जिंदगी को बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ रहा होता है उन जांबाज पायलटो को सलाम है जो कोरोना जैसी महामारी एवं स्वाइन फ्लू ,कभी तेज बारिश, कभी कड़ाके की ठंडी रात,  कभी चिलचिलाती तेज गर्मी लेकिन पायलट अपने दर्द थकान और परेशानियों को भूलकर सिर्फ एक ही सोचता है मरीजों को समय पर चिकित्सालय पहुंचा कर एवं उनकी जिंदगी को बचाना , हर बाधा को पार करके प्रभु प्रजापत निस्वार्थ 10 वर्षों से निरंतर सेवायें दे रहे हैं और अपने कार्य में पूर्ण दिल से सेवा भाव समर्पण से आगे बढना,जहां उम्मीद खत्म होती है वहां से पायलट की जिम्मेदारी शुरू होती है आप सिर्फ ड्राइवर ही नहीं बल्कि हजारों लोगों के जीवन रक्षक है ?

Related Articles

Back to top button