BHILWARA

मवेशी चराने निकले अधेड़ का शव कोठारी नदी में तैरता मिला


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के रेड़वास ग्राम पंचायत के काली मा का झोपड़ा गांव के पास से गुजर रही कोठारी नदी में आज मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पानी में तैरता हुआ मिला, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया । बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि रेड़वास क्षेत्र के काली मा का झोपड़ा गांव के पास कोठारी नदी में आज सुबह ग्रामीणों ने एक शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिसकी सुचना बड़लियास पुलिस को दी, सुचना पर थाना प्रभारी जसवंत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला, जहां शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही बोर्डियास निवासी रामनिवास पिता राजू कंजर उम्र 62 वर्ष के रुप में हुई, जिसकी परिजनों को सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे । परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनिवास कल सोमवार को मवेशिया चराने जंगल में गया, जो संभवतः मवेशियों को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से रामनिवास नदी में जा गिरा, जिससे पानी में डुबने से मौत हो गई । पुलिस शव को कोटड़ी चिकित्सालय ले गये, जहां शव का पोस्टमार्टम होगा ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!