भीलवाड़ा
आज अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर के आव्हान पर हों रहे 7 दिवसीय विरोध के तहत महासंघ के घटक व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति राजस्थान के बैनर तले अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को हरियाणा मॉडल लागू करने को लेकर ज्ञापन दिया गया
महासंघ जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया की ज़ब तक सरकार कर्मचारियों की 25 सूत्रीय मांगे नहीं मान लेती विरोध लगातार चलता रहेगा
ज्ञापन मे व्यावसायिक शिक्षक मुरली धर शर्मा ने बताया कि राजस्थान में वोकेशनल शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता ओर ना ही जॉब सुरक्षा मिलती है जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा ओर दिल्ली में 35 से 40 हजार वेतन ह ओर 60 वर्षों तक जॉब सुरक्षा भी है ।।
महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया की राजस्थान के व्यावसायिक शिक्षकों द्वारा राजधानी जयपुर में जल्द बड़ा आंदोलन जाएगा
