BHILWARA

आकोला में अज्ञात चोरों ने नारसिंह माता मंदिर को बनाया निशाना।


चांदी के आभूषण सहित दान पेटी तोड़ के लें गए नकदी।
जसवंत पारीक आकोला।
कस्बे में बस स्टैंड के पास स्थित नारसिंह माता मंदिर पर शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोल के मंदिर से चांदी के आभूषण सहित दान पेटी तोड़ कर उसमें से नकदी चुरा ली। वहीं चोरी की जानकारी शनिवार सुबह मंदिर पर आये ग्रामीणों को हुई तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लगा गई वहीं सूचना पर बडलियास थाने से थाना प्रभारी जसवंत सिंह जाब्ते के आकोला आए

और मौका देखा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से चोर एक चांदी का छोटा शेर, माता के गले में पहना चांदी का आभूषण ओर इसके साथ ही बाहर लगी दान पेटी को तोड़ कर उसमें से नकदी चुरा लें गए हे। इससे पहले चोरों ने चांदगढ़ गाँव में भी चारभुजा नाथ मंदिर पर चोरी का प्रयास किया। वहीं थाना पुलिस चोरी का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसी टीवी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button