भीलवाड़ा में गौ सम्मान आह्वान अभियान को व्यापक जनसमर्थन

BHILWARA
Spread the love



गांव-गांव तेज हुआ हस्ताक्षर अभियान



भीलवाड़ा 18 जुलाई। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को भीलवाड़ा जिले में लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में  पदाधिकारियों द्वारा व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जा रहा है।
इसी के तहत शनिवार को जिला प्रचारक संत लाल जी महाराज (कोटड़ी) , गौ सेवा प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला गौ प्रचार प्रभारी नंदकिशोर तेली, जिला प्रभारी जगदीश तेली,गौ सेवक हरीश श्रोत्रिय एवं उदघोष प्रभारी बाबूलाल टाक ने सवाईपुर, बीगोद, त्रिवेणी, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों, गौसेवकों, गौशालाओं के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान से जुड़ने और अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया।
त्रिवेणी चौराहे पर गौ  सेवक गोवर्धन वैष्णव, रोशन सुवालका , घीसू पूरी ,मुकेश जोशी , कृष्ण गोपाल ब्रह्मभट्ट, हेमंत चंदनानी, राकेश सुवालका , गुमान सिंह , मिठ्ठूलाल सेन, रोहित शर्मा एवं बनवारी लाल मेवाड़ा आदि मौजूद थे ।
   जिले के सभी स्थानों पर ग्रामीणों, गौसेवकों एवं गौशाला समितियों ने अभियान का उत्साहपूर्वक समर्थन करते हुए अपने-अपने गांव, वार्ड एवं मोहल्लों में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने तथा अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का भरोसा दिलाया।
अभियान से जुड़े जिले के सभी गौ-भक्तों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के लिए हस्ताक्षर पत्र प्राप्त कर अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाकर इस राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। हस्ताक्षर पत्रक विधायक अशोक कोठारी के कार्यालय, कांचीपुरम, भीलवाड़ा से प्राप्त किए जा सकते हैं।
अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर एक ही समय में जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य  “गौ सम्मान -राष्ट्र सम्मान” तथा “गौ रक्षा – संस्कृति की रक्षा”। अभियान से जुड़े सभी संगठनों ने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।