*ग्रामीण विकास मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने किया कारोई का निरीक्षण*

BHILWARA
Spread the love

 
*PM आवास की चाबी सौंपी, स्कूल में वृक्षारोपण और मियांवाकी का जायजा लिया* 
*सामुदायिक शौचालय, सोलर लाइट, ओपन जिम की सराहना की*

गुरला:-(बद्री लाल माली)ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत कारोई का सघन निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा और संतोष जताया।टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोई में पहुंचकर वृक्षारोपण किया। पूर्व में लगाए गए मियांवाकी पद्धति के पौधों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति देखी। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर वीबीजी रामजी योजना के बारे में जानकारी दी गई।बाद में टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी शीला पत्नी राजू सिंह को नए आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश करवाया।

टीम ने गांव में बने सामुदायिक शौचालय, सोलर लाइट, ओपन जिम और प्रार्थना सभा के लिए निर्माणाधीन टिन शेड का भी निरीक्षण किया। सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान  महेंद्र कुमार उज्जैनिया, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास मंत्रालय प्रभात कुमार, उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय घनश्याम मीणा, उप सचिव विजिलेंस ग्रामीण विकास मंत्रालय  सरदार सिंह सोलंकी, अधिशासी अभियंता जिला परिषद भीलवाड़ा प्रभारी VBJ रामजी योजना विनय पंचोली, समन्वयक जिला परिषद अब्दुल रशीद शेख, MIS मैनेजर जितेंद्र गुरनानी, विकास अधिकारी सुवाणा आशीष स्वर्णकार, जिला समन्वयक आनंदकीर्ति, सहायक अभियंता भगवती लाल टेलर, प्रशासक कारोई मुकेश लोहार, ग्राम विकास अधिकारी शीला मीणा प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।