BHILWARA

बारिश से खिल उठा बिजोलिया, गर्मी से मिली राहत, किसानों में खुशी की लहर



बिजोलिया – शुभम । लंबे इंतजार के बाद बिजोलिया क्षेत्र में मौसम की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। बारिश शुरू होते ही पूरे कस्बे का मौसम सुहावना हो गया और सड़कों पर बहते पानी ने देर से ही सही लेकिन मानसून के आगमन का अहसास करा दिया।

बारिश से खेतों में नमी आने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी है ।  किसानों का कहना है कि वर्षा से खरीफ फसलों को फायदा होगा और अच्छी पैदावार की संभावना है।



बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी मौसम का भरपूर आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से निकलकर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों ने इस वर्षा को राहत भरी शुरुआत बताया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। यदि इसी प्रकार बारिश होती रही तो क्षेत्र के जलस्रोतों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!