BHILWARA

“माता सावित्री बाई फुले के सम्मान को लेकर उपमुख्यमंत्री को आग्रह पत्र सौंपा”       

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
माली सैनी समाज भीलवाड़ा द्वारा समाजसेवी दिनेश कुमार माली के सानिध्य में देश मे बालिका शिक्षा की अलख जगाने वाली,किसानों,दलितों,पिछडो की मसीहा,सामाजिक कुरूतियो को समाप्त करने की लड़ाई लड़ने वाली प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले को सम्मान देने की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा को आग्रह पत्र सौंपा

ओर प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस 3 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने ओर भीलवाड़ा में एक विद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम करने का आग्रह किया।
आग्रह पत्र सौंपने में रोहित माली,दुर्गालाल मावर मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!