BHILWARA

श्री दौलपुरा बालाजी धाम की विशाल पैदल यात्रा की तैयारिया शुरू




गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर के प्रसिद्ध श्री दौलपुरा बालाजी धाम की पदयात्रा को लेकर कमेटियों की अहम बैठक कार्यक्रम को भव्य बनाने पर बनी रणनीति।श्री दौलपुरा बालाजी धाम की आगामी 8वीं विशाल पैदल यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी प्रबंध समितियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।यह बैठक कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश खाती व कोषाध्यक्ष विश्वास सुखवाल के गरिमामय सानिध्य में सम्पन्न हुई।बैठक में यात्रा की सफलता,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,चिकित्सा,भोजन और मार्ग व्यवस्थाओं को लेकर गहन विस्तृत चर्चा की गई।कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश खाती ने सभी सदस्यों ओर ग्रामवासियों को एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया ताकि यात्रा को सुचारु और भव्य रूप दिया जा सके।सभी कमेटी सदस्यों ने जोश और उत्साह के साथ अपने-अपने सुझाव साझा किए और जिम्मेदारियां संभालीं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार पैदल यात्रा में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण और अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं,ताकि हर श्रद्धालु को सुगम और मंगलमय यात्रा का अनुभव मिल सके। सभी कमेटियों ने एकजुट होकर यात्रा को पूरी तरह सफल और भव्य बनाने का संकल्प लिया है।बैठक में समिति के पदाधिकारी,सदस्य,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!