BHILWARA

विधायक मीणा ने,नगरीय विकास मंत्री से की,अहम मुद्दों पर चर्चा


भीलवाड़ा फॉकस जहाजपुर,गजानंद जोशी

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज जयपुर दौरे के दौरान नगरीय विकास मंत्री से मुलाकात की।क्षेत्र मे शुद्धिकरण एवं बेहतर विकास कार्य साथ ही नगरीय क्षेत्र पूनर्गठन पर विस्तृत चर्चा की।जयपुर में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात के दौरान कोटड़ी एवं ऊँचा कस्बों को नगरपालिका का दर्जा प्रदान किए जाने की अत्यंत महत्वपूर्ण मांग मंत्री के समक्ष रखी।

दोनों कस्बों की जनसांख्यिकी, भौगोलिक स्थिति एवं विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!