BHILWARA

अवैध मादक पदार्थ परिवहन में फरार दो आरोपी गिरफ्तार


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । कोटड़ी थाना पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव व राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा व सुरेश कुमार डाबरिया वृताधिकारी कोटडी के निर्देशन व कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त फरार दो तस्कारों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा । पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त 2025 व 14 अक्टूबर 2025 को काछोला थाना व बडलियास थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 46 किलोग्राम व 54.310 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा बरामद किया गया ।

तस्करी करते हुये कैलाश चन्द्र पिता गणेश जाट निवासी खटवाडा पुलिस थाना बिगोद व लादु लाल पिता शम्भु लाल देवासी निवासी माकलिया पुलिस थाना माण्डलगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार किया गया । तस्करी में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट व केटा को जब्त किया गया था । इन मामलों में अवैध मादक पदार्थ परिवहन में लिप्त आरोपी गोपाललाल पिता शंकरलाल बंजारा निवासी संतोषपुरा पुलिस थाना शाहपुरा व विनोद कुमार उर्फ भाउ पिता रतन लाल दरोगा निवासी सुवाणिया पुलिस थाना बेंगू जिला चितौडगढ प्रकरण दर्ज होने के बाद में गिरफ्तारी के भय से ठिकाने बदल बदल कर फरारी काट रहे थें, टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर फरार गोपाल बंजारा व विनोद कुमार उर्फ भाउ को गिरफ्तार किया ।

गठित विशेष टीम :- महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी, कांस्टेबल मोती राम, अर्जुन राम कानि, मनीष कुमार कानि, राकेश कुमार राकेश कुमार आदि शामिल हुए ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!