BHILWARA

चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मारी:हेलमेट पहन कर आए एक बाइक सवार ने ओवरटेक किया, पीठ और पैर पर किया फायर


चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता और कूरियर बिजनेसमैन को गोली मार दी। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी पेट्रोल के पास की है।

जानकारी के अनुसार रमेश ईनाणी पर बाइक पर आए एक बदमाश ने फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। हमले के बाद रमेश ईनाणी गंभीर घायल हो गए। ईनाणी को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया है।


ओवरटेक करता हुआ आया बदमाश

एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रमेश ईनाणी के कूरियर का भी बिजनेस है। वे स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहना बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था।

इसके बाद उसने ओवर टेक किया और फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश ने दो फायर रमेश पर किए है। इनमें से एक गोली उनके पीठ और दूसरी पैर में लगी है।

एसपी ने बताया कि हमला क्यों और आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए गए है। जल्द ही इस घटना से जुड़े बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विधायक पहुंचे मौके पर, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और एएसपी सरिता सिंह आदि मौके पर पहुंचे। ईनाणी 2019 से लेकर 2022 तक भाजपा में नगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं। .

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां वारदात हुई, उस पूरी जगह को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!