BHILWARA

दान जी का खेड़ा में महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

महावीर वैष्णव महुआ

महुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्रीनगर के ग्राम दान जी का खेड़ा में कृषि विभाग द्वारा राज्य योजना अन्तर्गत एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।जिसमें 30 महिला कृषकों ने भाग लिया। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक दौलपुरा महावीर वैष्णव ने महिला प्रशिक्षण की उपयोगिता, महत्व पर प्रकाश डालते हुए खरीफ फसल की उन्नत कृषि तकनीक , महिला किसानों को प्रधानमंत्री फ़सल का बीमा योजना , राज किसान सुविधा ऐप, ई गिरदावरी की विस्तार से जानकारी दी, स्थानीय वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक मोडू लाल धाकड द्वारा विभागीय योजनाएं जैसे पाइप लाइन,फव्वारा, कृषि यंत्र, तारबंदी, फार्म पौंड आदि पर अनुदान की विस्तृत जानकारी दी गई। फसलों में रासायनिक उर्वरक का निर्धारित मात्रा से अधिक उपयोग करने से होने वाले नुकसान से बचाने हेतु पशुधन निरक्षक श्रीनगर धर्मराज आचार्य ने बरसात में पशुओ को बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव, टीकाकरण की जानकारी दी,वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक महावीर वैष्णव ने जैविक खेती,प्राकृतिक खेती और परंपरागत खेती करने हेतु प्रेरित किया। कृषि आदान बीज,उर्वरक, कीटनाशी रसायन खरीदते समय बिल लेने व खरीफ फसलों में खरपतवार प्रबंधन, निराई गुड़ाई, खरपतवार नाशक की जानकारी दी । मिट्टी जांच, सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी देने के बाद मोडू लाल धाकड द्वारा ज्ञानार्जन परीक्षा ली और जिसमें क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय विजेता रही महिला किसान को जिन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button