गंगापुर में 16 साल बाद मिला न्याय, सौंपा दुकानो का कब्जा

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

न्यायालय अपर जिला न्यायाधीश महोदय अनिता टेलर द्वारा पारित आदेश की पालना मे लंबित सबसे पुराने प्रकरण में शनिवार को दोपहर करीब 12.00 बजे न्यायालय के सहायक नाजिर नवीन विश्नोई व प्रोसेस सर्वर रेवत सिंह चुण्डावत गंगापुर में कैलाश टॉकिज के पास स्थित बंद दुकान के बाहर डिक्रीदार विनोद पिता श्यामलाल लढ़ा निवासी गंगापुर मय अधिवक्ता सुनिल कुमार जैन व इनके अधिनस्थ अधिवक्ता के साथ वादग्रस्थ स्थल दुकान पर आये। डिक्रीदार  लढ़ा को न्यायालय के सहायक नाजिर व प्रोसेस सर्वर द्वारा बंद दुकान को चाबी के माध्यम से खोलकर आमजन की उपस्थिती में दुकान का कब्जा डिक्रीदार को मौके पर सुपुर्द करवाया गया। डिक्रीदार को न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में दुकान की दोनो चांबीया सुपुर्द कर दी ।मामला न्यायालय में विगत 15 वर्ष से अधिक समय से लंबित रहा है डिक्रीदार विनोद कुमार लढ़ा में सन् 2005 में इकरारनामा के माध्यम से गीता देवी माली से 02 दुकाने क्रय की थी लेकिन दोनो दुकानों की रजिस्ट्री नही करवाने से डिक्रीदार ने न्यायालय में वाद दायर किया जिसको न्यायालय ने डिक्रीदार के पक्ष में निर्णित किया इसके बाद भी गीता देवी माली के वारिसान ने डिक्रीदार को रजिस्ट्री नही करवाई जिससे डिक्रीदार को न्यायालय द्वारा रजिस्ट्री करवाकर मौके पर दुकान का कब्जा सुपुर्द करवाया गया। डिक्रीदार की ओर से न्यायालय में पैरवी  सुनिल कुमार जैन अधिवक्ता द्वारा की गई। इस फैसले को लेकर नगर में चर्चा का बाजार गर्म रहा।