BHILWARA

मांडलगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने किया काछोला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण


काछोला
मांडलगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  कल्पना शर्मा ने संबलन एवं परीक्षा निरीक्षण के दौरान काछोला क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया उन्होंने माता जी का खेड़ा, राजगढ़, सरथला, भील बस्ती

काछोला, मधुपुरिया व धामनिया सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान सभी जगह परीक्षा व्यवस्थाएं एवं संबलन कार्य संतोषजनक और सुव्यवस्थित पाए गए

बीईईओ शर्मा ने उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा कार्य को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने पर जोर दिया शर्मा ने  संबंधित बीएलओ को भी प्रगति में सुधार लाने एवं निर्धारित कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ व स्थानीय शिक्षाकर्मी मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!