BHILWARA

दिव्य चातुर्मास सत्संग आचार्य स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती का काछोला में भव्य स्वागत



असलम रंगरेज

काछोला। बालाजी संत सत्संग सेवा समिति, काछोला के तत्वावधान में दिव्य चातुर्मास सत्संग के लिए पधारे आचार्य श्री स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती (शिवानंद आश्रम, ऋषिकेश) का काछोला आगमन पर समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समिति के अनुसार दिव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन 3 अगस्त से शुभारंभ हुआ जो 25 सितंबर 2026 तक श्री राम सत्संग भवन, बाग के बालाजी, काछोला में आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक होने वाले सत्संग में आचार्य श्री आध्यात्मिक प्रवचन, भजन एवं सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।
समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है

फोटो कैप्शन: काछोला आगमन पर आचार्य श्री स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती का पुष्प मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन करते समिति पदाधिकारी एवं श्रद्धालु

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!