BHILWARA

अपराधियों पर चला एसपी का सख्त डंडा, जिले में 9 आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

भीलवाड़ा।

जिले में लगातार गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों में लिप्त बदमाशों पर नकेल कसते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि ये सभी अपराधी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे और इनकी गतिविधियों से आमजन में भय का माहौल बना हुआ था। ऐसे में इन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम के तहत इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

ये अपराधी आए पुलिस के रडार पर:

थाना मांडल: गोपाल (36) पुत्र कानाराम गुर्जर, निवासी जिपिया — 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज। थाना गंगापुर: सलमान अंसारी (28) पुत्र सलीम अंसारी, निवासी मगरी मोहल्ला — 10 प्रकरण। थाना सिटी कोतवाली: पप्पू उर्फ पुष्पेन्द्र (25) पुत्र भंवरलाल जाट, निवासी कांवाखेड़ा — 9 प्रकरण। थाना पारोली: कालूलाल (37) पुत्र भोजराज गुर्जर, निवासी घेवरिया — 7 प्रकरण। थाना करेड़ा: दीपसिंह उर्फ दीप्या (33) पुत्र गिरधारी रावत, निवासी हाथीभाटा — 10 प्रकरण। रोशन उर्फ रोशन्या (32) पुत्र प्रताप गुर्जर, निवासी रेह — 5 प्रकरण। ओमप्रकाश उर्फ ओम्या (40) पुत्र रामलाल सेन, निवासी करेड़ा — 5 प्रकरण। बक्शुनाथ (44) पुत्र सुवानाथ योगी, निवासी रघुनाथपुरा हाल करेड़ा — 6 प्रकरण। थाना मंगरोप: राजू जाट (45) पुत्र रामचन्द्र जाट, निवासी भोली — 11 आपराधिक प्रकरण।

एसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि इन अपराधियों के खिलाफ थानों में पूर्व से दर्ज मामलों की समीक्षा कर इन्हें केस ऑफिसर स्कीम में शामिल किया गया है, जिससे सुनवाई की प्रक्रिया तेज हो और पुलिस निगरानी बनी रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!