BHILWARA

पंचमुखी धाम में चोरी की वारदात का खुलासा: भीमगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पंचमुखी धाम परिसर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए भीमगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की यह वारदात 22 जुलाई की रात करीब 12:33 बजे हुई, जब पांच अज्ञात व्यक्ति कब्रिस्तान की ओर से पंचमुखी दरबार परिसर में दीवार फांदकर दाखिल हुए। आरोपियों ने महाराज श्री राजाराम दास जी की समाधि स्थल पर रखे दान पात्र को तोड़ने का प्रयास किया। एक ताला तोड़ दिया गया और दूसरे को तोड़ने की कोशिश की गई। वे दानपात्र को उठाकर ले जाने का भी प्रयास कर रहे थे। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

प्रकरण में सीयाराम वैष्णव (चौकीदार), निवासी कुम्मा का खेड़ा फूलिया, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद धर्मेश कोली उर्फ मुन्ना (19), निवासी कालका माता मंदिर के पास, कोली मोहल्ला, थाना भीमगंज , नीरज खटीक (21), निवासी होली का ठाण, खटीक मोहल्ला, थाना भीमगंज को हिरासत में लिया है । पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश कर रही है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!