BHILWARA

बिजोलिया में “मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आगाज़, बच्चों में दिखा उत्साह

Bijoliya ।

लिटिल लीडर्स प्ले स्कूल बिजोलिया की ओर से आयोजित समर कैंप “मस्ती की पाठशाला” का शुभारंभ मंगलवार, 10 जून को उत्साहपूर्वक किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल एवं समर कैंप की आयोजक विदिशा विजयवर्गीय ने बताया कि अब तक 40 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

इस कैंप में 3 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शामिल किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को एक ही स्थान पर डांस, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, एंकरिंग, स्केचिंग, रेसिन आर्ट, मंडाला आर्ट, कैलीग्राफी, हैंडराइटिंग और ड्राइंग जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जा रही हैं।

कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है और यह 21 जून तक आयोजित किया जाएगा।

दिव्या अग्रवाल, हिमानी शर्मा, शिखा विजयवर्गीय और रक्षा काला सहित अन्य टीचर्स भी अपनी-अपनी कला के साथ बच्चों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

आपको बता दें कि यह “मस्ती की पाठशाला” का दूसरा सीजन है, जिसमे बच्चो के कौशल विकास का कार्य किया जा रहा है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!