BHILWARA

पीएम श्री विद्यालय बाकरा में मेंटर–मेंटी एवं ‘आपणी लाडो’ कार्यक्रम आयोजित


राजीविका टीम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन पर किया जागरूक

शक्करगढ़

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय बाकरा में बुधवार को मेंटर–मेंटी एवं आपणी लाडो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। राजीविका क्लस्टर मैनेजर शिला रॉय के नेतृत्व में राजीविका टीम ने बालिकाओं को समाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

क्लस्टर मैनेजर शिला रॉय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, स्व–सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता जैसे मुद्दों पर सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि आपणी लाडो अभियान के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया जाता है ताकि वे बिना किसी झिझक अपनी बात रख सकें और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें।

उन्होंने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, स्वास्थ्य स्वच्छता, पोषण, करियर विकल्प, ऑनलाइन सुरक्षा, और सामाजिक चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। रॉय ने बताया कि राजीविका टीम लगातार स्कूलों में जाकर बालिकाओं को प्रोत्साहित कर रही है और जरूरतमंद छात्राओं को मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में राजीविका टीम की गुड्डी लुहार मोनिका चतुर्वेदी सहित विद्यालय स्टाफ से  रश्मि शर्मा, कविता मीना, प्रिया सर्वा सहित अन्य स्टाफ  मौजूद रहे। टीम ने छात्राओं के साथ संवाद सत्र भी रखा, जिसमें बालिकाओं ने खुलकर प्रश्न पूछे और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं।

विद्यालय प्रबंधन ने राजीविका टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!