BHILWARA

शिविर में 130 बच्चे हुए लाभांवित, 7 बच्चों को उच्च चिकित्सा परामर्श के लिए रेफर


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आसींद में लगा मेगा कैम्प

आसींद । चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर में आरबीएसके की टीम द्वारा चिन्हित किए गए बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा ।

बीएमएचओ डॉ प्रीतम गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आसींद में आयोजित आरबीएसके मेगा शिविर में 130 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार तथा 7 बच्चों को उच्च संस्थान पर इलाज के लिए रैफर किया गया।

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आदब अगवाणी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ भूपेंद्र भोजवानी, दंत रोग डॉक्टर पी सी गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम खटवानी, नेत्र योग विशेषज्ञ सुमन सैनी, कैंपस सुपरवाइजर एवं सीनियर लैब टेक्नीशियन सुखदेव कुमावत, श्याम सिंह, शांतिलाल बलाई जाकिर हुसैन, बीपीएम व आरबीएस के टीम अनीता गुर्जर नीतू बागोरिया सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!