BHILWARA

शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं पर अंकुश, लगातार मॉनिटरिंग से सख्ती


शक्करगढ़
थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बजरी कारोबार पर प्रभावी अंकुश देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी पूरणमल मीना की लगातार मॉनिटरिंग और सतर्कता के चलते बजरी माफियाओं की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है। पुलिस की सक्रियता से अवैध परिवहन करने वालों में खौफ का माहौल है साथ ही मंगलवार को पुलिस ने खजुरी के निकट से एक बजरी भरा ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त किया


पुलिस टीम नियमित गश्त कर रही है और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। खनन व परिवहन से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियां काफी हद तक कम हुई हैं।


थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है कि अवैध बजरी का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा इससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button