BHILWARA

पथिक प्रीमियर लीग का खिताब रिद्धि सिद्धि क्लब के नाम, फाइनल में बिजोलिया किंग्स को हराया


बिजोलिया । रमेश गुर्जर ।
पथिक प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार रात रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट क्लब और बिजोलिया किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट क्लब ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में जीत दर्ज करने पर विजेता टीम रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट को 51,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम बिजोलिया किंग्स को 21,000 रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।

मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले अमित विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राहुल राठौर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और लक्की चौहान को टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हितेन्द्र राजोरा, नवरत्न धाकड़ , राजेश धाकड़ , राजू चित्तौड़ा, सोनू तंवर, जसवंत देवड़ा एवं जुगनू टाक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!