BHILWARA

तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देश पर शक्करगढ़ चौराहे पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित


बिजौलिया।
तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के निर्देशानुसार शुक्रवार को “न्याय आपके द्वार” अभियान के तहत लोक उपयोगिता से जुड़ी समस्याओं के सुलभ एवं त्वरित समाधान हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।



यह शिविर क्षेत्र के नरेगा कार्यस्थल, शक्करगढ़ चौराहा पर आयोजित हुआ। शिविर में पीएलवी अंजली नायक, एडवोकेट गौरव शर्मा एवं एडवोकेट दीपक मीणा ने श्रमिकों एवं आमजन को पेम्फलेट वितरित कर विधिक सेवाओं, लोक उपयोगिता सेवाओं तथा उनके समाधान की प्रक्रियाओं की जानकारी दी।



कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, संतोष देवी, शांति देवी, अनार देवी, नसीम बानू, सुशीला देवी, फूला देवी, भैरी देवी, राधा देवी, लाड़ देवी, कमला देवी, धापू देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!