BHILWARA

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने लगाए 101 नीम के पौधे



*ब्यूरो चीफ पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में नारायणपुरा विद्यालय ग्राउंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी रामपाल चौधरी ने किया।

रामपाल चौधरी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नारायणपुरा विद्यालय ग्राउंड में कार्यकर्ताओं द्वारा 101 नीम के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मांडल के पूर्व प्रधान गोपी सारस्वत, सत्यनारायण पारीक, घनश्याम विश्नोई, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button